फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - नजीबाबाद बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहीत

Thu, 27 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 गांव की सीमा को छूकर निकल रहा है बाईपास
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ-पौड़ी के लिए बनाया जाना है बाईपास
- साढ़े दस किलोमीटर लंबे बाईपास पर आएगी 200 करोड़ की लागत


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नजीबाबाद में एक और बाईपास बनाने के लिए जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। 90 फीसदी किसानों को मुआवजा भी मिल चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर भी जारी किया जा चुका है। इसके निर्माण में 200 करोड़ की लागत आएगी।
नजीबाबाद के पश्चिम दिशा में करीब 16 गांवों की सीमा से होकर बाईपास बनाया जाना है। 700 किसानों की जमीन इसकी जद में आई है। जमीन अधिग्रहण और मुआवजा बांटने का काम तेजी से हुआ है। 90 फीसदी किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। जल्द ही बाईपास का निर्माण भी शुरू हो जाएगा, इसके टेंडर भी हो चुके हैं। बता दें कि मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को मेरठ से जलालाबाद तक फोरलेन करने का काम चल रहा है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक चालीस किमी की दूरी में वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद ही फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन

अब मेरठ से कोटद्वार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को नजीबाबाद की भीड़ से बचाने के लिए एक और बाईपास का निर्माण होना है। यह बाईपास जलालाबाद से शुरू होकर कोटद्वार रोड पर चीनी मिल के पास जाकर निकलेगा। यह नजीबाबाद के पश्चिम में बनेगा। साढ़े दस किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर करीब 200 करोड़ की लागत आएगी। इस बाईपास पर दो ओवरब्रिज भी बनेंगे। बाईपास के एक ओवरब्रिज के नीचे से हरिद्वार-काशीपुर मार्ग गुजरेगा। साथ ही आठ अंडर पास भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन






बिजनौर में भी बनेगा बाईपास
नजीबाबाद में एक बाईपास पहले से ही बन रहा है। यह बाईपास हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद में निर्माणधाीन है। अब नजीबाबाद में ही दूसरा बाईपास मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बनेगा। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का ही एक और बाईपास बिजनौर में बनाया जाना है। एक-एक बाईपास स्वाहेड़ी और किरतपुर में निर्माणाधीन है। पानीपत खटीमा राजमार्ग को मेरठ-पौड़ी हाईवे से जोड़ने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बाईपास भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें