सेंट मेरी बिजनौर और वालिया ग्लोबल ने क्रिकेट मैच जीता
नजीबाबाद। नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन दो मैच खेले गए। सेंट मेरी बिजनौर और वालिया ग्लोबल ने जीत दर्ज की।
नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज बुंदकी में क्रिकेट अकादमी से खेल अधिकारी मोहित गर्ग के निर्देशन में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। अंपायर दिनेश राजपूत और शुभम चौधरी की देखरेख में दूसरे दिन पहला मैच सेंट मेरी बिजनौर और बीपीएस बिजनौर के बीच खेला गया। सेंट मेरी बिजनौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 109 रन बनाए, अब्दुल रहमान ने 20 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीएस बिजनौर मात्र 53 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरा मैच एलडीआर किरतपुर और वालिया ग्लोबल के बीच खेला गया। एलडीआर किरतपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए वालिया ग्लोबल को आमंत्रित किया। वालिया ग्लोबल की टीम ने निर्धारत दस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलडीआर किरतपुर 60 रन भी नहीं बना सकी। सेंट मेरी बिजनौर और वालिया ग्लोबल ने मैच में जीत दर्ज की। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक अवनीश अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्ववरी, नेहुल अग्रवाल, उस्मान अली, डॉक्टर चंचल, अरविंद राजपूत, अनु बिश्नोई, हरेंद्र कुमार, शिवाकांत सेठी सहित कॉलेज विद्यार्थी मौजूद रहेे।