फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव

विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल में सैनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। निशुल्क मास्क वितरण कराए गए। बुधवार को बिलाई चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक संजय गोयल ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मिल में जगह-जगह सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। मिल प्रशासन ने कर्मचारियों और केन यार्ड में क्षेत्र से अपने वाहनों पर गन्ना लेकर किसानों व क्रय केंद्र से गन्ना लेकर पहुंचे ट्रक चालकों को नि:शुल्क मास्क वितरित किए। कारखाना प्रबंधक ने मिल स्टॉफ व किसानों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक- दूसरे से निर्धारित दूरी बनाएं रखने, पानी से बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रणव शुक्ला, कपिल त्यागी, डॉक्टर पंकज अग्रवाल, अमित कुमार, विजय प्रदीप मिल्टन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें