अप्रैल के पहले सप्ताह में करें श्रमिकों का भुगतान
बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने सभी कारखाना, औद्योगिक इकाइयों, ईंट भट्ठा व वाणिज्य अधिष्ठानों के मालिकों को अपने यहां कार्यरत श्रमिकों का मार्च माह का वेतन अप्रैल के पहले सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं। यह विधान वेतन भुगतान अधिनियम 1936 की धारा पांच में भी प्रावधानित है। सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार के अनुसार सभी औद्योगिक इकाइयों के मालिक अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने श्रमिकों का भुगतान कर दें। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण हो चुका है उन्हें एक हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। 31 मार्च तक 37 हजार 902 श्रमिकों के खातों में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिन श्रमिकों के बैंक खाते विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं है वे बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम व पता पंजीकरण संख्या नवीनीकरण सहित व्हाट्सएप कर सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9058127338, 7906068675, 7017532479, 8218744815 व 6398611998 हैं।