फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखार से तप रहे गांव में चलेगा विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने एंटीलार्वा का छिड़काव करने और फॉगिंग कराने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिन गांव में बुखार के मरीजों का आंकड़ा ज्यादा है, उनमें विशेष सफाई अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। यह निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिए हैं।
शुक्रवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने ऑनलाइन जूम के जरिए स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिन गांव में जलभराव है और वर्तमान में भी पानी भरे होने की समस्या है, उनमें सफाई और फोगिंग आदि कार्य कराएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा 16 से 31 अक्तूबर तक संचालित दस्तक अभियान के तहत माइक्रो प्लान के तहत आशाएं एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, मलेरिया, खांसी से पीड़ित रोगियों की जांच ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। शहरी क्षेत्र में सभी अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह रोस्टर बनाकर शहर के अन्दर विशेष साफ-सफाई व मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग तथा एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। सीडीओ पूर्ण बोरा, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमएस डॉ. मनोज सैन, जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें