फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, नेता जी अौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में कोई अनबन नहीं

Sun, 09 Oct 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने कहा कि है कि पार्टी में कोई अंतर्कलह नही है। उन्होंने मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में  कहा कि बाप और बेटे में अनबन होती रहती है। अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की सभी बात मानते हैं। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह शनिवार की शाम करीब 6.45 बजे नजीबाबाद जाते समय कुछ समय के लिए प्रदर्शनी चौक पर रुके। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमर सिंह ने कहा कि  कौमी एकता दल का सपा में विलय का निर्णय मुलायम सिंह यादव का है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसे बाप-बेटे नहीं है, जिनमें अनबन न होती हो। मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने कहा  केरल में माकपा की सरकार है। पार्टी के दो नेताओं के बीच विवाद  के चलते लड़ाई सड़कों तक आ गई थी। वहां भी सरकार माकपा की बनी है। अमर सिंह ने कहा कि यूपी में भी अगली सरकार सपा की बनेगी। सपा के अलावा किसी और दल की सरकार नहीं बन पाएगी। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता संजय गहलोत ,पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन , कामेंद्र तोमर समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें