फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का सत्ता में आने का ख्वाब हो जाएगा चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा का सत्ता में आने का ख्वाब हो जाएगा चकनाचूर
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नगीना दौरा अंतिम समय रद्द हो गया, जिसके चलते उन्होंने वर्चुअल तरीके से संबोधित कर कहा कि 10 मार्च को जब यूपी चुनाव के रिजल्ट सामने आएंगे तब प्रदेश की सत्ता में आने का ख्वाब देख रही समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन कर रह जाएगी, ख्वाब चकनाचूर हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे नगर के धामपुर रोड स्थित कृष्णा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचना था। दोपहर करीब 2 बजे जब डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों से नहीं उड़ पाने और कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की सूचना पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। बाद में करीब 2:30 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोबाइल के जरिये लोगों को वर्चुअल संबोधित किया। करीब 17 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में दागियों व अपराधियों की भरमार है। उन्होंने इस बार नगीना मेें भी कमल खिलाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता व कार्यक्रम प्रमुख अजीत अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रमुख प्रमोद चौहान, नगीना विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह, पूर्व विधायक लव कुश कुमार, पूर्व विधायक सतीश गौतम, रोहित कुमार रवि, कृष्ण बलदेव सिंह, इंजीनियर अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, प्रदीप गर्ग, सभासद गोपाल शर्मा, विकास गुप्ता विक्की आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें