फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल मन्नान के पक्ष में एसपी से मिले सपाई

विज्ञापन
बिजनौर में एसपी से मिलने जाते सपा विधायक व कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अब्दुल मन्नान के पक्ष में एसपी से मिले सपाई
विज्ञापन

बिजनौर। गोकशी के आरोप में फरार चल रहे किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन व सपा नेता अब्दुल मन्नान को सपा विधायकों व जिले के पालिकाध्यक्षों ने बेकसूर बताया है। उन्होंने एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के पालिकाध्यक्षों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि अब्दुल मन्नान के खिलाफ किरतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गोकशी में अब्दुल मन्नान सहित चार लोगों को फरार घोषित किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कराया है। पालिकाध्यक्षों ने कहा कि अब्दुल मन्नान एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। राजनीतिक विद्वेष के कारण उनके खिलाफ पुलिस को गलत सूचना देकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। अब्दुल मन्नान ईमानदारी और सांप्रदायिक सौहार्द से काम करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान खलीलुर्रहमान, मोअज्जम खां, शमशाद अंसारी, सलीम अंसारी, इल्यास अंसारी, अख्तर, मोहम्मद शान, इरशाद अंसारी आदि मौजूद रहे। इसी मामले को लेकर पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, सपा विधायक मनोज पारस व तसलीम अहमद ने भी एसपी से मुलाकात की। उन्होंने भी एसपी से वार्ता करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि अब्दुल मन्नान को उनके विरोधी फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें