फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दिया कश्यप समाज को सम्मान : रुचि वीरा

Sun, 16 Oct 2016 04:12 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
कश्यप समाज के सम्मेलन को संबोधित करतीं विधायक रुचिवीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  सपा विधायक रुचि वीरा ने कहा कि सपा ने कश्यप समाज को सम्मान दिया है।
विज्ञापन

वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित बैठक में रुचि वीरा ने कहा कि सपा ने ही फूलन देवी को सांसद बनाकर कश्यप समाज को सम्मानित किया था। 
सपा ने ही डा.राजपाल कश्यप को एमएलसी, शंखलाल मांझी को कैबिनेट मंत्री, विशंभरप्रसाद निषाद को राज्यसभा सदस्य बनाने का काम किया था। महर्षि कश्यप जयंती पर पांच अप्रैल को अवकाश भी सपा ने ही घोषित किया। कहा कि कश्यप समाज ईमानदार और मेहनतकश है, लेकिन सपा के अलावा किसी ने भी इस समाज का उत्थान नहीं किया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष बीके कश्यप ने कश्यप समाज से सपा से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन राम सिंह कश्यप ने किया। इस दौरान राम सिंह, थानी सिंह, भोला कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, समय सिंह आदि   मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें