फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी को किया सम्मानित
विज्ञापन

नहटौर। त्यागी समाज की ओर से आयोजित समारोह में एसपी संजीव त्यागी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संजीव त्यागी ने कहा कि नेक नीयत से किए गए कार्य से अवश्य सफलता मिलती है। एक बेंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह में एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि मनुष्य को समाज से मधुर संबंध बनाकर रखना चाहिए। तभी उसे जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि कोई भी व्यक्ति समाज से दूर रहता है तो उसका जीवन व्यर्थ है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाकर शिक्षित बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सुमन त्यागी, मुकेंद्र त्यागी, मृणाल भारद्वाज, ओम प्रकाश त्यागी, सुधीर तन्हा, मनोज त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। होली अमन कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के अन्य लोगों के अलावा कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र त्यागी ने एसपी संजीव त्यागी को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें