फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने की राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग

विज्ञापन
धामपुर में जच्चा बच्चा उप केंद्र पर मीटिंग करती आशाएं। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
आशाओं ने की राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक परिसर में स्थित जच्चा बच्चा उपकेंद्र पर बैठक में राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं समान वेतनमान दिलाने की मांग की गई। बैठक में एसोसिएशन का ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। जिसमें रुचि चौहान ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को गीता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विजिट, टीकाकरण, डिलीवरी और पल्स पोलियो अभियान के रुके पारिश्रमिक दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि कई बार पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से पारिश्रमिक की मांग कर चुकी हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आशाओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने और समान वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान सर्वसम्मति से ब्लॉक शाखा का गठन किया गया। जिसमें रुचि चौहान को अध्यक्ष, सुषमा को महामंत्री और अलका चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में गीता वर्मा, मंजू, सुनीता, सविता, अलका, पूनम, तेजेश्वरी, प्रवेश, निशा, पिंकेश मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें