फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: बाल-बाल बचे एसपी देहात, पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

Wed, 18 Jan 2023 09:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में दर्दनाक हादसा : एसपी देहात बाल-बाल बचे। वहीं जानकारी लगने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के एसपी देहात बुधवार की शाम को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि एसपी देहात को कोई चोट नहीं आई। जिसके चलते पुलिस ने राहत की सांस ली। आनन-फानन एसपी देहात को दूसरी गाड़ी से जिला मुख्यालय तक छोड़ा गया।

विज्ञापन


बुधवार की शाम एसपी देहात राम अर्ज चांदपुर में गस्त करने के बाद जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी सांची मोड़ के पास पहुंची तो अचानक सामने एक नील गाय आ गई। चालक ने ब्रेक लगाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन, नीलगाय गाड़ी से टकरा गई। जिसके चलते एसपी देहात की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना थाना हीमपुर दीपा को मिली तो थाना प्रभारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसपी देहात को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। जिसके बाद उन्हें थाने की गाड़ी से ही जिला मुख्यालय तक छोड़ा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों समेत जिले के तमाम लोगों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें