फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - रवि को सर्व समाज दिया अपना समर्थन

Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रवि का टिकट काटकर सपा ने मतलूब अंसारी को दे दिया था
विज्ञापन

- इस चुनाव में सपा के मतलूब अंसारी 4529 वोट पर ही सिमट गए
सतीश शर्मा

धामपुर। नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में रालोद प्रत्याशी चौधरी रवि कुमार सिंह को जिताने के लिए लोगों में पहले से ही अपार उत्साह था। लोगों का कहना है कि यह जीत चौधरी रवि कुमार सिंह की जीत नहीं है, अपितु नगर की आम जनता की जीत है। रवि को किसी एक जाति बिरादरी या समुदाय का ही नहीं, बल्कि सभी का अपार समर्थन मिला है।
धामपुर नगर पालिका में सपा की ओर से पहले रवि सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में सपा ने उनका टिकट काटकर मतलूब अंसारी को दे दिया। सपा से टिकट जाने के बाद रवि रालोद के टिकिट पर चुनाव लड़े। लोगों का कहना है कि चौधरी रवि कुमार सिंह के युवा, मधुर भाषी, व्यवहारिक होने के कारण उन्हें जनता ने अपार आशीर्वाद देकर समर्थन दिया। जिसके चलते रवि ने भाजपा प्रत्याशी लीना सिंघल को 6033 वोटों से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। रवि को 13,366 वोट मिले। जबकि लीना सिंघल को 7333 वोट मिले। सपा प्रत्याशी हाजी मतलूब अंसारी को 4529 वोट ही मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




अंदरूनी कलह बनी भाजपा की हार का कारण

माना जा रहा है कि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रहे राजू गुप्ता का टिकट काटकर लीना सिंघल को मैदान में उतारा गया था। जिसके कारण पार्टी में जबरदस्त अंदरूनी कलह पैदा हो गई। भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ चुनाव में लगे तो रहे मगर मतदाताओं को संतुष्ट कर वोट दिलाने में सफल नहीं हो सके। जिसके कारण भाजपा का परंपरागत वोट पाले से छिटक कर रालोद प्रत्याशी रवि कुमार सिंह के पक्ष में चला गया। सपा के परंपरागत वोटों ने भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए रवि को अपार समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें