फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - आईएससी इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित

Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट मेरी की खुशी और मयंक ने जिले में किया नाम रोशन
विज्ञापन

फोटो - 14एनजेडबी05ए से 05डी तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। आईएससी कक्षा 12 के मेधावी सीए और इंजीनियर बनकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों ने खुशी मनाते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया है।
सेंट मेरी नजीबाबाद के वाणिज्य वर्ग की खुशी छाबड़ा 96 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग के मयंक प्रताप सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक फादर जिंटो, प्रधानाचार्य सिस्टर लिसी के अनुसार वाणिज्य वर्ग की खुशी छाबड़ा कॉलेज की टॉपर बनी। पीसीएम वर्ग के मयंक प्रताप सिंह, महक अग्रवाल, रूद्र विश्नोई, विशेष अरोड़ा, शिवि चौहान कॉलेज के प्रथम पांच टॉपर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट मेरी आईएससी इंटर में अर्श राजा अंसारी, नमन प्रीत कौर, सौम्या अग्रवाल, श्रेया सिंह और सामिया तहरीन कॉलेज के प्रथम टॉप-10 में शामिल हुए। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य शिव कुमार के अनुसार विज्ञान वर्ग में जाबिर कुरैशी, राहुल गुप्ता, वनिशा और वाणिज्य वर्ग में अथर्व, मिस्बाह और कार्तिक कुशवाह कॉलेज के प्रथम तीन टॉपर रहे। प्रबंधक विश्वपाल जयंत और राजीव गुप्ता ने मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें