फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
बिजनौर में आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया। बुद्ध विहार बुखारा कॉलोनी से प्रभात फेरी निकाली गई, जो विकास भवन में जाकर संपन्न हुई।
विकास भवन में बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति ने डॉ. आंबेडकर की 130 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इससे पूर्व समिति एवं भारतीय बौद्ध महासभा बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध विहार बुखारा से एकत्रित हुए एवं प्रभात फेरी कोविड-19 का अनुपालन करते हुए शास्त्री चौक से होते हुए विकास भवन स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान पंचशील का पाठ किया गया। राकेश कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता एवं पीतांबर सिंह एडवोकेट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, मणिकांत सिंह, सीपी सिंह, हरिराज सिंह, विशंबर सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेश कुमार भास्कर, शूरवीर सिंह, वीरवती, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे। मोहल्ला जाटान स्थित शास्त्री भवन में जन सामाजिक शैक्षिक प्रसार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरचरन लाल शास्त्री तथा संचालन दीपक कुमार वाल्मीकि ने किया। इस दौरान डा. आंबेडकर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में आशाराम, महेश चंद्र एडवोकेट, सुमेश वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज में मनाई गई आंबेडकर जयंती
कृष्णा कॉलेज बिजनौर में डॉ. आंबेडकर एवं भारतीय संविधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय चेयरमैन मनोज कुमार एवं लॉ कॉलेज के प्राचार्य परवेज अहमद खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मनोज कुमार ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. परवेज अहमद खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने संविधान के सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कई प्रावधानों को शामिल करने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा, अमित राजपूत एवं कई विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें