नजीबाबाद- शिक्षिका सोनल गुप्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
आईसीटी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोनल गुप्ता का चयन
नजीबाबाद। राज्य स्तरीय आईसीटी शिक्षण प्रतियोगिता में नजीबाबाद की शिक्षिका सोनल गुप्ता का चयन किया गया। प्रदेश भर के 51 शिक्षकों में जनपद से सोनल गुप्ता का एक मात्र चयन हुआ है।
आईसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं में शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए पवार प्वाइंट प्रजेंटेशन में बिजनौर से राज्य स्तरीय आईसीटी शिक्षण प्रतियोगिता में पांच शिक्षक प्रतियोगी शामिल हुए थे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा कोविड-19 दौर में ऑनलाइन राज्य स्तरीय आईसीटी शिक्षण प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चौगांवा नजीबाबाद की शिक्षिका सोनल गुप्ता का बिजनौर से चयन किया गया है।
सोनल गुप्ता को राज्य शैक्षिक अनुसंधान की ओर से प्रदेश के चयनित 51 शिक्षकों के साथ सम्मानित किया जाएगा। शिक्षिका सोनल गुप्ता को गत वर्ष भी आईसीटी एवं तकनीकी विधाओं की शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए दिए गए पवार प्वांइट प्रजेंटेशन में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। उन्हें राज्य स्तर पर नाट्य और काव्य गायन में भी सम्मानित किया जा चुका है।