फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला का पुत्र भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव महिला का पुत्र भी संक्रमित
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में नगीना चौक नई बस्ती निवासी कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के पुत्र की भी बुधवार को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव महिला का मुरादाबाद के कोविड-19 अस्पताल टीएमयू में उपचार चल रहा है। युवक जिस घर में रहता है, वह घर और मोहल्ला पहले से ही प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना कर सील कर रखा है। कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वाहेड़ी कोरोना सेंटर उपचार के लिए भेेजा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 25 पुलिसकर्मियों सहित 80 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। धामपुर पुलिस थाना और नगीना नई बस्ती दोनों तीन दिन से सील हैं। पुलिस कोतवाली और नगीना चौक नई बस्ती के बीच में केवल हाईवे 74 ही है। दोनों हॉटस्पॉटों के बीच में दूरी करीब 50 मीटर से कम ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें