कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित, शेरकोट थाना सील
शेरकोट (बिजनौर)। शेरकोट थाने में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि थाने के पांच सिपाहियों का 22 जून को कोरोना जांच को लिए सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। थाने का कंप्यूटर आपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीन दिन पहले धामपुर में कोतवाल के चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से कोतवाली सील है। बुधवार का शेरकोट का थाना भी सील कर दिया गया। जनता की समस्याओं को सुनकर निदान करने के लिए थाने के गेट पर अस्थायी काउंटर बना स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।