फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकातपुर विद्युत संस्थान पर किसानों का धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरकातपुर विद्युत संस्थान पर किसानों का धरना आज
विज्ञापन

नांगलसोती। बिजली कटौती के विरोध में किसान मंगलवार को बरकातपुर स्थित 132 केवीए विद्युत उपसंस्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाकियू के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला महासचिव नरदेव का कहना है कि विद्युत निगम को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती की जा रही है। बरकातपुर के विद्युत उप संस्थान से सौफतपुर, भागूवाला, तिसोतरा, चंदक आदि बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से रात्रि में क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है, जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विद्युत उप संस्थान बरकातपुर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें