फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: सैनिक की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 30 Sep 2022 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

सैनिक की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में रेहड़ क्षेत्र के गांव हरीकिशनपुर निवासी अर्द्ध सैनिक बल में कार्यरत युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव हरीकिशनपुर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू सिंह (37) पुत्र रामकेश सिंह 2009 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वो नीमच (मध्यप्रदेश) में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात था। सोनू दो सप्ताह पूर्व अवकाश पर गांव आया था। गत गुरुवार को वह किसी काम से बाइक से जसपुर (उत्तराखंड) गया था। शाम को घर लौटते समय उसकी बाइक किसी तेज गति से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सोनू को गंभीर चोटें आ गई थीं।

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दिल्ली में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। फीका नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें