फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सिपाही की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी में गाड़ी में सिपाही के शव को रखते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट में  हाईवे पर सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को तीन बजे रेहड़ थाने के दोनों सिपाही अरविंद और लखपत अलग-अलग बाइकों से चांदपुर थाने के गैंगेस्टर के आरोपियों की तलाश में रविवार को थाने से निकले थे। इनमें से एक सिपाही मुजफ्फरनगर थाने के गांव अलमासपुर नई मंडी निवासी अरविंद की गांव भनोटी की पुलिया के निकट कार की चपेट में आकर मौत हो गई। पीएम कराने के अरविंद के शव को उनके गृह जनपद में भेज दिया गया। इस घटना की रिपोर्ट साथी सिपाही लखपत ने पुलिस में दर्ज कराई है। इस घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, रेहड़ एसओ प्रेमचंद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सिपाही हेल्मेट नहीं पहन रखे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें