फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन ग्राम सभाओं में होंगी सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन ग्राम सभाओं में होंगी सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना
विज्ञापन

धामपुर। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत धामपुर ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं को सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना के लिए चयनित किया गया है। विधायक अशोक राणा ने बताया कि इसके लिए सीडीओ को पत्र के माध्यम से निर्देशित कर दिया गया है।
विधायक अशोक राणा ने बताया कि सरकार की ओर से बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत बिजनौर जिले की 20 ग्राम पंचायतों में 10- 10 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना होगी। इनमें से तीन ग्राम सभा धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास क्षेत्र धामपुर में शामिल है। बकौल विधायक, गांव शेखुपुरा भांवड़ा में काली माता मंदिर, शिव मंदिर, बलवीर सिंह, जसविंदर, सुमित, इंद्रपाल सिंह, राम सिंह, जसवीर सिंह के घर के संयंत्रों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकथलसानी में मंदिर देवता नवमी के स्थान पर, सतीश चौहान के घर के पास, रामकुमार सिंह गुर्जर चौराहे पर, घसीटा सिंह पाल के बैठक के पास, सैनी बस्ती में, राशन डीलर चौराहे पर, रविदास मंदिर पर, खेमपाल गडरिया के पास मोड़ पर और प्राइमरी स्कूल में। गांव बमनौली में प्राइमरी स्कूल में, गांव के चौराहे पर, बलवीर सैनी के घर के पास, हेमंत रानू के घर के पास, प्रवीण सिंह सैनी के घर के पास, पंचायत घर पर, प्रकाश चौहान के घर के पास, चामुंडा देवी स्थल पर, ताराचंद के घर के पास और चंद्रपाल सैनी के घर के पास सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र स्थापित होंगी। परियोजना अधिकारी नेडा की ओर से संयंत्रों की स्थापना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें