फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा व सहसपुर में पिंक बूथ का फीता काटकर उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर महिलाओं के लिए नगर के फव्वारा चौक व सहसपुर चौकी पर महिला पिंक बूथ बनाया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्धार्थ और समाज सेवी डाक्टर मनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पंडित राजेंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजन कर शुभारंभ का कार्य संपन्न कराया।
विज्ञापन

स्योहारा व सहसपुर पिंक बूथ इंचार्ज महिला कांस्टेबल से एसपी दिनेश सिंह ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। एसपी दिनेश सिंह ने स्योहारा के उपरांत सहसपुर पहुंच पिंक बूथ का शुभारंभ किया। एसपी दिनेश सिंह ने गण्यमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिंक बूथ पर महिला संबंधी अपराध का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। पिंक बूथ पर महिला संबंधी अपराध की सुनवाई के लिए महिला सिपाही तैनात रहेगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि स्योहारा और सहसपुर में बने पिंक बूथ से महिला संबंधी अपराध में कमी आएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए शासन और प्रशासन लगातार कार्य कर रहे है। आपकी जिम्मेदारी है कि आप भी पुलिस को सहयोग करें और समाज से अपराध हटाने में पुलिस की मदद करें। इस दौरान कार्यक्रम मे डॉ. मनोज वर्मा, चौधरी फहीमुर्हमान, भाजपा नेता मुकेश रस्तोगी, युवा भाजपा नेता उबैद उर रहमान, ईओ एपी पांडेय, रजत रस्तौगी, डॉ. इमरान अहमद, एमआर पाशा, हाजी इदरीश अहमद, हसीब अहमद, आदिल प्रधान, सुरेंद्र अरोड़ा, सन्नी अख्तर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें