समाजसेवियों ने निकाली तिरंगा रैली
नजीबाबाद/मंडावली। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मनाते हुए समाजसेवियों ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया।
समाजसेवी हाजी फैसल और हाजी नौशाद अख्तर सैफी के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहजाद कुरैशी, शाकिर कुरैशी, नवाब राइन, फुरकान फरीदी, लड्डन खां, दिलशाद, शाहिद आदि रहे। स्टैब्स ग्राउंड से समाजसेवी नौशाद अख्तर, नसीम आलम एड., डॉ. दिलशाद, मो. आरिफ, फैज एड., मो. असलम सिद्दीकी के नेतृत्व राष्ट्रभक्ति नारों के साथ तिरंगा रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कृष्णा टॉकिज चौराहे पर समाप्त हुई।
मंडावली थाने से शुरू हुई तिरंगा रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने किया। गांव राहतपुर, मोटा महादेव सहित विभिन्न क्षेत्र में तिरंगा रैली से हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। मंडावली क्षेत्र के युवाओं ने आस-पास के गांवों मेें तिरंगा बाइक रैली निकाली।