फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों में लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे हुए कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों में लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। जिसके चलते अब सरकारी कार्यालयों में भी वैक्सीनेशन सेंटर लगाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में लगाए जाने वाले सेंटर में छूटे हुए अधिकारी व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिलेे में बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके चलते अब मुख्य सचिव से सभी अपर सचिव को निर्देश दिए है कि सभी विभागों के जितने भी अधिकारी और कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। उनका डाटा स्वास्थ्य विभाग को दिया जाए। जिसके चलते 16 से 23 अगस्त तक जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर लगाया जाएगा। जिसमें छूटे हुए कर्मचारियों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भी इसकी तैयारी में जुटा है। जिले में 2027926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक 168508 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की 70 हजार डोज उपलब्ध
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जिले में इस समय वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में इस समय कोविशिल्ड 50 हजार डोज, कोवैक्सीन की 10 हजार डोज और कॉर्बेवैक्स की 10 हजार डोज उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर वैक्सीन की 70 हजार डोज है। मुख्य सचिव ने सरकारी कार्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर लगाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। जिसके चलते सभी सरकारी विभागों से छूटे हुए कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। डाटा मिलते ही सरकारी कार्यालयों में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें