फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी चालू
विज्ञापन

बिजनौर। महामारी की तीसरी लहर की संभावना के चलते अबकी बार चुनाव आयोग ने वर्चुअल प्रचार पर जोर दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अकाउंट पर प्रचार सामग्री अपलोड की जाएगी। इस प्रचार सामग्री में आचार संहिता का उल्लंघन ढूंढने के लिए पुलिस की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि संभावित उम्मीदवार और समर्थकों के फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस के रडार पर है, जिन्हें लगातार फॉलो किया जा रहा है।
यूं तो अभी विधायक बनने का सपना देख रहे नेतागण टिकट पाने की होड़ में लगे हुए हैं। जिस कारण फिलहाल प्रचार-प्रसार और मतदाताओं को साधने के लिए अभियान शुरू नहीं हुआ है। टिकट मिलने और नामांकन के बाद प्रचार अभियान की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा जनप्रतिनिधि, संभावित उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी सभी फेसबुक ट्विटर और अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने सभी खंगालने शुरू कर दिए हैं, पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे प्रचार के वक्त डाली गई सामग्री का अवलोकन तुरंत ही किया जा सके। सोशल मीडिया सेल के पुलिसकर्मी बाकायदा फॉलो करने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें