पीएनबी मेन ब्रांच में ग्राहकों की लगी भीड़। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। पीएनबी की मेन शाखा के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र रही। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। नगर के प्रत्येक बैंक के बाहर पुलिस कर्मियों की अधिकारियों की ओर से तैनाती की गई है।
मोहल्ला क्षत्रियनगर में कालागढ़ मार्ग पर पीएनबी की मेन शाखा में वाहनों की पार्किंग की भी जगह नहीं है। बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के वाहन सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। आए दिन जाम लगने से यहां हंगामा होता रहता है। शुक्रवार को शाखा के बाहर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक विनीत दुबे ने बताया कि करोना महामारी को देखते हुए गिनती के पांच-पांच ग्राहकों को बैंक में अंदर लिया जा रहा है। जब उनका काम हो जाता है तो बाहर खड़े अन्य ग्राहकों को बुलाया जाता है। सरकार की गाइडलाइन पालन करने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है।