हल्दौर सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर/अफजलगढ़। लोगों द्वारा सब्जी मंडी पोखर बाजार और अन्य स्थानों पर लगी सब्जी की दुकानों पर भीड़ लगाकर सब्जी की खरीदारी की जा रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। कस्बा इंचार्ज दरोगा का कहना है कि सब्जी की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग न पाएं जाने पर दुकानदारों और ग्राहकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, अफजलगढ़ में सवेरे छह बजे से नौ बजे तक दुकानें खुल रही, लेकिन लोग सब्जी खरीदते समय सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। इसके अलावा ठेले पर भी आवश्यक सामान और सब्जी विक्रेता गली मोहल्लों में सब्जी बेच रहे हैं।