डीएम ने जमातियों की जानकारी ली
अफजलगढ़ । डीएम रमाकांत पांडेय ने सीएचसी पहुंचकर जमातियों के उपचार के संबंध में जानकारी ली और उन्हें फल वितरित कराए। रविवार शाम डीएम, एसडीएम धीरेंद्र सिंह के साथ सीएचसी पहुंचे और सीएचसी का निरीक्षण किया। क्वारंटीन के लिए नगीना के रखे गए जमातियों से हालचाल पूछा। उनसे खाने के बारे में जानकारी हासिल की। जमातियों ने सीएचसी स्टाफ की प्रशंसा की। सीएचसी की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उनके साथ एसडीएम धीरेंद्र सिंह, चिकित्सक रजनीश कुमार, कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा डीएम ने कालागढ़ बार्डर पर पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।