फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल ने प्लॉटों में तैयार नवीन गन्ने की नर्सरी से अब तक 15 सौ हेक्टेयर में की गन्ने की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। स्थानीय चीनी मिल ने करीब 12 सौ हेक्टेयर जमीन में नर्सरी के गन्ने के बीज से बुआई कराई है। इससे कम लागत पर अधिक पैदावार होगी, साथ ही चीनी मिल के लिए भी यह लाभकारी है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम कुलदीप शर्मा ने बता कि मिल का प्रयास है कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाए। चीनी मिल ने पिछले साल क्षेत्र के किसानों को करीब साठ हेक्टेयर जमीन में चार सौ प्लॉटों में गन्ने की विभिन्न प्रजातियों की नर्सरी को तैयार कराया गया था। खाद, कीटनाशक मिल ने संबंधित किसानों को फ्री में उपलब्ध कराई थी। मिल के अधिकारियों ने समय समय पर प्लॉटों पर जाकर नर्सरी की देेखभाल की। नतीजतन, नर्सरी पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग है। किसी भी प्रकार को कोई रोग नहीं है। इस नर्सरी से करीब 15 सौ हेक्टेयर जमीन में गन्ने की बुआई की जा सकती है। अब तक करीब 12 हेक्टेयर में नर्सरी के बीज से गन्ने की बुआई की जा चुकी है। शेष क्षेत्रफल में बुआई करने का प्रयास किया जा रहा है। नर्सरी में 118, 0238 व 15023 प्रजाति के गन्ने की नर्सरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें