फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को सांप ने डंसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका को सांप ने डंसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। अपने दादा के साथ चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने डंस लिया। परिजन चिकित्सकों के पास ले जाने के बजाए उसे सपेरों और झाड़ फूंक करने वालों के पास ले जाते रहे। सही समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बादशाहपुर निवासी सीताराम के पास उसकी सात साल की पोती सरस्वती रविवार रात सो रही थी। रात को दस बजे अचानक सीताराम की आंख खुली तो उसने देखा कि चारपाई पर एक सांप बैठा है और सरस्वती अचेत हालत में पड़ी थी। उसने शोर मचा दिया। सांप को मार दिया गया। सरस्वती के पैर पर सर्पदंश के निशान थे। परिजन तुरंत बच्ची को सपेरों के पास ले गए, वहां से उसे झाड़ फूंक करने वालों के पास ले गए। इस तरह समय बर्बाद करते रहे और बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। गांववालों का कहना है कि अगर सरस्वती को उसके परिजन सपेरे या झाड़ फूंक वालों के बजाए चिकित्सक के पास ले जाते तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें