फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मॉनीटर में आग लगने से निजी अस्पताल में फैला धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुद्धा हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में शॉट सर्किट से लग गई थी आग
विज्ञापन

- अस्पताल में धुंआ होते ही मची अफरा तफरी, मरीजों का लेकर दौड़ पड़े तीमारदार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ऑपरेशन थियेटर के मॉनीटर में आग लगते ही बुद्धा हॉस्पिटल में धुंआ ही धुंआ हो गया। धुएं का गुब्बार देख तीमारदार अपने मरीजों को लेकर बाहर की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने पानी की बौछार करते हालात को काबू में कर लिया।
बिजनौर शहर में जजी के पास स्थित बुद्धा अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर ऑपरेशन थियेटर में रखे एक मॉनीटर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉट सर्किट को बताया जा रहा है। मॉनीटर के आस पास बिजली की वायरिंग भी जल उठी। साथ ही कुछ अन्य सामान भी चपेट में आ गया। ऑपरेशन थियेटर से धुंए के गुब्बार निकलने लगे। यह देख कर तीमारदार भी बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन

मरीजों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा पूरे काफिले के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने ऑपरेशन थियेटर की खिड़की में लगे कांच को तोड़कर अंदर तक पानी की बौछार की और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस और दमकल की टीम ने मिलकर रेस्क्यू करते हुए मरीजों समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि छोटी ऑटी बंद थी, जिसमें एक मॉनीटर रखा हुआ था, जिसमें शॉट सर्किट से आग लगी और धुंआ फैल गया। उस वक्त ऑपरेशन थियेटर बंद था और उसमें कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें