धामपुर। विद्युत निगम की ओर से नगर और देहात क्षेत्र में 88 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे। निगम की ओर से मीटरों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर क्षेत्र में अब तक 300 से अधिक लोगों के घरों पर बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विद्युत निगम के सहायक अभियंता तुषार राय ने बताया कि स्मार्ट मीटर का स्टॉक निगम की ओर से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद देहात क्षेत्र में शुरुआत होगी।