फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुस्त पड़ी पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के निर्माण की रफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर गांव बरूकी में अधूरा अंडरपास।
विज्ञापन
- मई 2023 तक पूरा किया जाना था हाईवे का निर्माण, अभी लग सकता है एक और साल
विज्ञापन

- सिर्फ एक ही अंडरपास हो पाया है चालू, बरुकी और महेश्वरी जट में मिट्टी का काम होना बाकी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात/बिजनौर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण बेहद सुस्त गति से चल रहा है। करीब दो महीने से निर्माण में कोई गति देखने को नहीं मिल रही है। यह कब पूरा होगा, इसका आधे जिले की जनता को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि निर्माण को मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन अभी इसमें काफी समय लगेगा।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के तहत बिजनौर से कोतवाली देहात तक 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग दो महीना पूर्व 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर लिया गया है। ओवर ब्रिज, अंडरपास और छोटे पुलों का निर्माण कार्य चालू है। निर्माण कार्य कछुआ गति से भी मंद गति से चल रहा है। आधा दर्जन से अधिक पुलों पर करीब दो महीने पहले गार्डर बना दिए गए थे, लेकिन अभी तक इससे आगे काम नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बेहद सुस्त गति से हो रहे निर्माण कार्य से परेशान हैं। कई स्थानों पर भारी धूल के गुबार का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। हाईवे निर्माण की कार्यदाई संस्था द्वारा बेहद धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। उधर, ओवरब्रिज निर्माण को बाईपास मार्ग को पक्का किए बिना ही कोतवाली देहात में कस्बे के मुख्य तिराहों पर निर्माण कार्य के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे कोतवाली देहात में प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती है। प्रशासन को जाम से निपटने के लिए पुलिस पिकेट लगानी पड़ी है।


समय से नहीं हटाई जा सकी बिजली की लाइन
निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर कोतवाली मार्ग पर निर्माण कार्य लगभग 13 किलोमीटर पूरा हो चुका है। अब केवल ओवरब्रिज, अंडरपास तथा छोटे पुलों का निर्माण कार्य होना बाकी है। महेश्वरी जट अंडरपास लगभग 6 माह पूर्व तैयार हो चुका है, लेकिन बिजली विभाग की सुस्ती के कारण महेश्वरी जट में खंबे नहीं हट पाए हैं। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को लिखा जा चुका है। खंबे नहीं हटने के कारण महेश्वरी जट अंडरपास पर मिट्टी भराव का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त कोतवाली देहात में भी अभी तक बिजली विभाग द्वारा खंभे नहीं हटाए गए हैं। पिछले दो महीने से इसी समस्या के कारण पेदा बाईपास की ओर निर्माण कार्य की गति बढ़ाई गई है।
विज्ञापन




पीली चौकी का अंडरपास हो गया है चालू

सड़क निर्माण से जुड़ी संस्था के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पीली चौकी स्थित अंडरपास से आवागमन शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण साल के अंत तक हो पाएगा। कोतवाली देहात ओवरब्रिज तथा बरुकी अंडरपास का निर्माण कार्य सबसे बाद में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें