फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला सहकारी संघ चुनाव में 12 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में होगा चुनाव, आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी







बिजनौर। जिला सहकारी संघ बिजनौर में 12 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इन चुनाव क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद 01-01 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। एक निर्वाचन क्षेत्र में 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जहां संचालक चुनने के लिए 12 जून अर्थात आज वोट डाले जाएंगे।



जिला सहकारी संघ बिजनौर के 13 निर्वाचन क्षेत्र में संचालक चुने जाने थे। इन चुनाव क्षेत्रों में संचालक के दावेदारों ने नामजदगी कराने में खूब उत्साह दिखाया। 11 जून नाम वापसी का दिन था। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार तय समय में 12 निर्वाचन क्षेत्र में नाम वापसी के बाद 01-01 प्रत्याशी चुनाव मैदान रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन निर्वाचन क्षेत्र में है एक-एक प्रत्याशी



अल्लेहपुर धामपुर निर्वाचन क्षेत्र में हरी सिंह, आंकू नहटोर में बबिता देवी, किरतपुर में बलराम सिंह, कोतवाली प्रथम में राजेश्वरी, कोतवाली द्वितीय में मिथलेश देवी, हल्दौर में शोभित कुमार त्यागी, जलीलपुर में संदीप, नजीबाबाद में सौरभ तोमर, नूरपुर प्रथम में पुष्पेंद्र कुमार, नूरपुर द्वितीय में सत्यवीर सिंह मलिक, बूढ़नपुर स्योहारा में सत्यवीर सिंह तथा मोहम्मदपुर देवमल निर्वाचन क्षेत्र में प्रेम कुमार। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार केवल अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होना है। वहां दो प्रत्याशी राजवीर सिंह व राजेश सिंह मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें