फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का जो करे अपमान, जानें उसे पशु समान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आरबीडी महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण विषय पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए सभी को नारी का सम्मान करने की सीख दी।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या जकिया रफत ने छात्राओं को समाज में नारी के योगदान व उसके महत्व को समझाया। इस दौरान चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शताक्षी चौधरी के निर्देशन में हुई स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अंजुम, सादिया, सोनिया मलिक, मानसी, हिमानी राजपूत, आंचल वर्मा, गार्गी चौधरी, शगुन चौधरी, फरहीन, शिवानी, राखी, कंचन रानी, शहजा परवीन, अफसाना, संजना देवी, रुकैया, रुचि राजपूत, रिजवाना परवीन, शिवानी, फरहीन परवीन, आफिया, ईशा, अरिबा नाज आदि छात्राओं ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक स्लोगन लिखे। कार्यक्रम की संयोजक डा. ऋचा शर्मा, सह संयोजक डा. किश्वर जैदी, कुमारी उजाला रानी रही। प्राचार्या ने अरिबा नाज द्वारा लिखे गए स्लोगन - नारी का जो करे अपमान, जानो उसे पशु समान, हिमानी राजपूत के नारी प्रीत में राधा बन गृहस्थी में जानकी, काली बनके शीश काटे जब बात हो सम्मान की सराहना की।
हर हालत में नशे से दूर रहें युवा: शुक्ला
बिजनौर। आर्य युवा दल की बैठक में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया और पुलिस प्रशासन से भी इस काले कारोबार को करने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की गई। वर्धमान कालेज परिसर में हुई बैठक में डा. आलोक शुक्ला ने कहा कि जिले में जगह-जगह नशे का कारोबार हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन मौन है। सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, तभी इस पर विजय पताका फहराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें