धामपुर चीनी मिल लिखे स्लोगन एंट्री को डालते कर्मचारी।
- फोटो : DHAMPUR
स्लोगन, नारा अभियान चलाया
बिजनौर, धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से चार मार्च से 11 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत सुरक्षा स्लोगन, नारा के लिए एंट्री जमा करो अभियान चलाया गया। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान चार मार्च से शुरू हुआ था। जो 11 मार्च को संपन्न हुआ है। सबसे बेहतर स्लोगन लिखने वालों को मिल मैनेजमेंट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए चीनी मिल की ओर से केमिकल टाइम ऑफिस, शुगर टाइम ऑफिस और पावर प्लांट के बाहर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत पेटिकाएं टांगी गईं थी। इस मौके पर रविंद्र कुमार, मूलचंद चौहान, देवराज सिंह सुरेश सक्सेना, गोपाल, हरि कांत शर्मा, गन्ना जीएम आजाद सिंह रहे।