बिजनौर। आठवीं पास युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर है। जिले के सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों में आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सीविंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर जनरल ट्रेडों दाखिले होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की 5,272 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इनमें से कुछ ट्रेडों पर कक्षा आठवीं पास अभ्यर्थी दाखिला पाएंगे। राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा न्यूनतम 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों।