फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओलंपिक के लिए स्टेडियम में फर्राटे भरेंगे स्केटिंग खिलाड़ी

विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में नया बन रहा स्केटिंग रिंक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ओलंपिक के लिए स्टेडियम में फर्राटे भरेंगे स्केटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। वह दिन दूर नहीं, जब जिले के खिलाड़ी ओलंपिक में स्केटिंग का प्रदर्शन करेंगे। जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन कर रहे हैं। अब नेहरू स्टेडियम में नगरपालिका के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटिंग रिंक का निर्माण हो गया है। इसमें स्केटिंग कोच खिलाड़ियों को जीतने के भी गुर सिखाएंगे।
बिजनौर स्टेडियम के खिलाड़ी क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, हॉकी, खो-खो आदि खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर लोहा मनवा रहे हैं। इसी बीच अब स्टेडियम में अब जल्द ही स्केटिंग शुरू होने जा रही है। स्केटिंग रिंक का काम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर केवल इंदिरा पार्क में ही स्केटिंग रिंक बनी हुई थी, मगर बच्चे वहां खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। जिसकी वजह से इंदिरा पार्क में बनी स्केटिंग रिंक बदहाल हो गई। अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्केटिंग रिंक बनाई जा रही है। अभी रिंक के समतल करने का काम चल रहा है, इसके बाद पत्थर डाला जाएगा।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 लाख रुपये से स्केटिंग रिंक बनाई जा रही है। स्टेडियम में स्केटिंग रिंक नहीं होने से कोई खिलाड़ी पंजीकृत भी नहीं है। जल्द ही स्टेडियम में स्केटिंग के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। स्केटिंग स्टेडियम में पहली बार शुरू होगी।
20 गुणा 60 फीट की बन रही स्केटिंग रिंक
स्टेडियम में स्केटिंग रिंक 20 गुण 60 फीट की बनाई जा रही है। स्केटिंग रिंक की चौड़ाई 20 फीट और लंबाई 60 फीट है। इतनी ही लंबाई-चौड़ाई अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रिंक की होती है। जिससे साफ पता चल रहा है कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ही रिंक तैयार की जा रही है। स्केटिंग रिंक के निर्माण में टेराकोटा पत्थर लगाया जाएगा। यह पत्थर हरे रंग का होगा। यह पत्थर राजस्थान से मंगाया जाएगा। स्टेडियम में बन रही स्केटिंग रिंक निर्माण 20 जनवरी तक पूरा हो पाएगा। क्योंकि अभी जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। इसके बाद सीमेंट में मिलाकर पत्थर डाला जाएगा। इतना काम पूरा होने के बाद बाद स्केटिंग वाला पत्थर लगेगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रिंक तैयार की जा रही है। स्केटिंग सिखाने के लिए कोच की भी तैनाती की जाएगी। खिलाड़ी स्टेडियम में स्केटिंग के गुर सीखकर ओलंपिक में परचम लहराएंगे - जयवीर सिंह, जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें