नाटक बंजारा की प्रमुख पात्र देवारती मजूमदार फाइल फोटो
- फोटो : DHAMPUR
नाटक बंजारा की कलाकार देवारती का निधन
धामपुर। धामपुर में नाट्य संस्कृति को पुख्ता बनाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले नाटक बंजारा की प्रमुख पात्र देवारती मजूमदार के आकस्मिक निधन से रंगकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। 40 वर्ष की आयु में देवारती का दिल्ली में देहांत हो गया। एनएसडी पासआउट देवारती मूल रूप से बंगाल की रहने वाली थीं, लेकिन वह अनेक बार धामपुर निवासी साजिदा, जो स्वयं एनएसडी पासआउट हैं, के साथ धामपुर आ चुकी हैं। नाटक बंजारा के अलावा तमाशा, नौटंकी, नाटकों में मुख्य भूमिका निभाने के चलते धामपुर के कलाप्रेमी देवारती को सदैव याद रखते हैं। बंजारा का चयन ओलंपियाड थिएटर प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। धामपुर, दिल्ली के अलावा मुंबई में इसका प्रदर्शन हो चुका है। बंजारा के लेखक धामपुर निवासी साहित्यकार सत्यराज हैं। निर्देशन साजिद ने किया था। धामपुर के रंग कर्मियों सत्य राज, पवन संगम, रेनू अवनीश, नीरजा सिंह ,राजेंद्र चौधरी, कन्हैया सिंह, पंकज लोचन, सुभान अहमद, सुधीर कुमार, पवन कुमार सहित आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।