फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलता हुआ छप्पर गिरने से छह झुलसे

Thu, 20 Jul 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गोपालपुर में गैस लीक होने से लगी आग से झुलसे ग्रामीण्ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से एक घर के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों में आकर दो युवतियों सहित छह परिजन झुलस गए। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई और घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव गोपालपुर में हाफिज तसलीम के मकान पर छप्पर पड़ा हुआ है। शाम को हाफिज तसलीम के कुछ रिश्तेदार आए थे। करीब साढ़े सात बजे घर में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया। सिलेंडर लीक होने से छप्पर में आग लग गई।

जलता हुआ छप्पर परिजनों के ऊपर गिर गया और आग की चपेट में परिजन भी आ गए। हादसे में गोपालपुर निवासी वकील पुत्र निजामुद्दीन, साबिर, उसकी पत्नी सलमा व पुत्रवधु अकबरी तथा निजामुद्दीन की भांजीं तरन्नुम व गुलिस्तां आग लपटों के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हाफिज सलीम के घर से आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया। हर कोई बर्तनों में पानी लेकर मौके पर दौड़ा। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई और झुलसे परिजनों को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें