फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूपी में अब दलितों की बरात भी नहीं रहीं सुरक्षित

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में जनता की समस्याएं सुनते सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर।  स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
धामपुर/बिजनौर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों की बरात अब सुरक्षित नहीं रही है। एक समाज विशेष द्वारा जानबूझकर दलितों के मान सम्मान पर हमला बोला जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में दलितों पर अत्याचारों के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

नगीना सांसद ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर निदान कराने का प्रयास किया।
इस मौके पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार दलितों पर अत्याचार के मामले में चुप्पी साधे है। मथुरा में दो बेटियों के अपमान पर योगी सरकार मात्र एक लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा करती है। पिछले कुछ दिनों में जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उनसे वह बहुत दुखी हैं।
भारत का संविधान हर व्यक्ति को आत्म सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। आज दलित, पीड़ितों को ही पीटा जा रहा है। न्याय के लिए कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज बंद करा दी जाती है। उन्होंने कहा कि चार मार्च को उड़ीसा के भुवनेश्वर, नौ मार्च को बिहार में रैली है। छह मार्च को पार्लियामेंट कमेटी की बैठक है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन सहित लोकसभा क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें