बिजनौर। बिजली के तार से उठी चिंगारी से हल्दौर ब्लॉक के गांव कडापुर निवासी किसान घसीटा सिंह का करीब छह बीघा गन्ना जल गया है। ग्रामीणों ने आग पर काफी कोशिश से काबू पाया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है। घटना की तहसील को जानकारी दे दी है। पीड़ित ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।