फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर लगी रही भीड़

विज्ञापन
नगीना में शराब की दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

नगीना। लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेश पर खुली शराब की दुकानों पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन खरीदारों की खासी भीड़ देखी गई। शराब लेने के लिए खरीदार सुबह से दुकान खुलने का इंतजार करते रहे तथा दुकान खुलने के बाद लोगों में काफी मात्रा में शराब लेने की होड़ दिखाई दी। आलम यह रहा कि जहां कई लोगों ने कई कई बोतलें शराब की खरीदी वही कुछ लोग पूरी पेटी ले जाते हुए दिखाई दिए। शराब की कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया। अधिकतर खरीदारों ने मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रखे थे। आबकारी विभाग के कर्मचारी का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान नियम के अनुसार एक व्यक्ति दुकान से सिर्फ एक बोतल शराब की ही खरीद सकता है।

नगीना में शराब की दुकान से पूरी पेटी को कट्टे में डालकर ले जाता ग्राहक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें