फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा स्नान मेले के आयोजन स्थल पर असमंजस की स्थिति

विज्ञापन
नांगल में गंगा स्नान मेला स्थल का जायजा लेते मेला समिति के पदा​धिकारी और पुलिस।
विज्ञापन
नांगल गंगाघाट से दो किलोमीटर दूर उत्तराखंड क्षेत्र में बह रही गंगा की धारा
विज्ञापन

उत्तराखंड क्षेत्र में स्नान मेले का आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन ने साधा संपर्क



फोटो-16एनजेडबी08आर

संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। नांगल गंगा घाट पर 27 नवंबर से लगने वाले स्नान मेले के आयोजन स्थल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गंगा की धारा नांगल गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर दूर उत्तराखंड क्षेत्र में बह रही है। उत्तराखंड क्षेत्र में स्नान मेले का आयोजन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साध रहा है।
कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती के गंगाघाट पर 27 नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। नांगलसोती के ग्राम प्रधान मो. फरमान ने बताया कि इस वर्ष गंगा स्थान मेला आयोजन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गंगा नदी की धारा नांगल गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर दूर उत्तराखंड क्षेत्र में बह रही है। समिति के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड क्षेत्र में स्नान मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से बात की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम संजय कुमार बंसल ने बताया कि मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क किया गया है। एसडीएम लक्सर भोपाल सिंह चौहान से वार्ता कर रास्ते संबंधी बाधा को दूर किया जा रहा है।




मेला आयोजन में चुनौतियां

उत्तराखंड क्षेत्र में गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति के सामने कई चुनौतियां हैं। मेला आयोजन में मार्ग निर्माण सबसे बड़ी बाधा है। गंगा की धारा तक पहुंचने के लिए कई बीघा गन्ने की फसल काटकर रास्ता बनाया जाना है। यदि गन्ने का कटान नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



गंगा घाट पहुंचे मेला समिति के पदाधिकारी
थानाध्यक्ष अशोक कुमार की उपस्थिति में मेला समिति के पदाधिकारियों ने गंगा घाट पहुंचकर मेला स्थल का जायजा लिया। मेला पदाधिकारियों ने प्रशासन ने उत्तराखंड क्षेत्र में गंगा स्नान मेला के आयोजन की परमिशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें