फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राखी बांधने से पहले टूट गई बहन की सांसों की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही ताजपुर निवासी छोटी देवी (55) पत्नी प्रेम सिंह की नजीबाबाद बस स्टैंड पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि महिला का भाई बस स्टैंड से करीब 50 मीटर दूर रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक फैल गया।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी छोटी देवी रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए ताजपुर से बस से नजीबाबाद अपने मायके जा रहीं थीं। नजीबाबाद बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद उनकी अचानक तबीयत खराब होने लगी। वह एक बेंच पर वहीं बैठ गईं। इसी दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ते देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उनके द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर पुलिस ने उनके भाई व परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही महिला के भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई व परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले ही महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। महिला ने अपने पीछे हंसता-खेलता परिवार व पति को छोड़ा है। महिला के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें