फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाभी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली ननद गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। भाभी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली दोनों ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नौ नवंबर को मंडावर थानाक्षेत्र के गांव मोहंडिया निवासी लक्ष्मी (29) ने अपने आठ साल के बेटे वासू को जहर देने के बाद खुद ही जहर निगल लिया था। उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई थी जबकि बेटा वासू की जान बच गई थी। मामले में मृतका के पिता अमर सिंह निवासी गांव शिकोहाबाद की ओर से शोभा, उसके पति लोकेश निवासी ब्रह्मपुरी, सुक्की और उसके पति पुष्पेंद्र निवासी गांव सफीपुर नांगली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मृतका लक्ष्मी की ननंद शोभा और सुक्की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें