फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का पानी भरने से संपर्क मार्ग हुआ ठप

विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में तालाब बना मुख्य मार्ग, जो जोड़ता है आधा दर्जन गांव। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बरसात का पानी भरने से संपर्क मार्ग हुआ ठप
विज्ञापन

कासमपुर गढ़ी। सीरवासुचंद-कासमपुर गढ़ी संपर्क मार्ग में बने गड्ढों में बरसात का पानी भरने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। खस्ताहाल मार्ग पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों को एनएच 74 से जोड़ने वाला सीरवासुचंद-कासमपुर गढ़ी संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से खराब हालत में है। करीब एक किमी का ये रास्ता जगह-जगह से टूटा पड़ा है। कई जगहों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। थोड़ी से बारिश के बाद ही गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। पैदल चलना तो दूर दुपहिया, तिपहिया वाहन भी इस मार्ग से नहीं गुजर पाते हैं। हर रोज सैकड़ों रिक्शा चालक इस मार्ग पर यात्री ढोते हैं। मार्ग पर आवागमन बंद होने से इनके सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को कहीं आने-जाने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से यह मार्ग टूटा पड़ा है। सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि से भी कई बार मिल चुके हैं लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजीव कुमार गौतम का कहना है कि स्टीमेट भेजे हुए काफी समय हो गया है। धन आवंटन होते ही मार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय मुरादाबाद सांसद एसटी हसन का कहना है कि उनके पास निधि का अभाव है। फिर भी सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनवाकर विभाग को भिजवाया गया है। शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें