बिजनौर-नगीना मार्ग पर मोहित पेट्रो केमिकल फैक्टरी में निरीक्षण करती प्रशासन की टीम। स्रोत विभाग
- फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण
- निरीक्षण में अधिकारियों को मिला कमियों का अंबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मोहित पेट्रो केमिकल फैक्टरी में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर को कमियों का अंबार मिला। इस दौरान सायरन नहीं बज सका। जिसे बजाकर काम कर रहे मजदूरों को घटना की सूचना दी जा सके। निरीक्षण में मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
मोहित पेट्रो केमिकल फैक्टरी में बुधवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गई थी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन की टीम ने फैक्टरी में सुविधाएं परखने के लिए बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि निरीक्षण में रजिस्टर में डाटा व्यवस्थित नहीं मिला। इसके अलावा सेफ्टी मास्क नहीं थे। जिसे पहनकर गैस का रिसाव होने पर बचा जा सके। साथ ही फैक्टरी में सायरन भी नहीं बजा। फैक्टरी के लोग तकनीकी कमी बताकर पल्ला झाड़ते रहे। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो जाए तो बिना सायरन सभी लोगों को घटना के बारे में कैसे पता चलेगा। इस स्थिति कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए प्रशासन की टीम ने फैक्टरी के लोगों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही सायरन ठीक कराने, सेफ्टी मास्क मंगाने के लिए कहा गया। निरीक्षण में एसडीएम सदर नितिन कुमार, तहसीलदार अमर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।