फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दो ट्रेनों में मेल किराया किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रेेनों में लिया जाएगा साधारण किराया
विज्ञापन

नजीबाबाद। लखनऊ-चंडीगढ़ और मसूरी एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी के रेलयात्रियों को 11 दिसंबर से साधारण किराया अदा करना होगा।
सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब 12231 अप और 12232 डाउन के नंबर से संचालित होगी। दिल्ली से देहरादून के बीच संचालित मसूरी एक्सप्रेस के नंबर से पूर्व एक अंक दर्ज किया जाएगा। 11 दिसंबर से दोनों ट्रेनों में आरक्षित सीटों को छोड़कर साधारण श्रेणी के यात्रियों से पूर्व की भांति सामान्य किराया लिया जाएगा। उधर, रेलवे ने नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच और नजीबाबाद-गजरौला ब्रांच पर संचालित पैसेंजर ट्रेनों में साधारण श्रेणी के यात्रियों से लिया जा रहा मेल किराया कम करने के बारे में निर्णय नहीं लिया है। मेल किराये के रूप में साधारण श्रेणी के यात्रियों से रेलवे न्यूनतम 30 रुपये किराया वसूल कर रहा है। साधारण श्रेणी के यात्री रेलवे से मेल किराये के स्थान पर सामान्य श्रेणी का किराया लिए जाने की काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें